1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video: एक बार फिर कोहली ने किया रिपोर्टर को ट्रोल, अनोखे सवाल का दिया अनोखा जवाब!

Video: एक बार फिर कोहली ने किया रिपोर्टर को ट्रोल, अनोखे सवाल का दिया अनोखा जवाब!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 04:27 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को तीसरा टेस्ट गंवाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर को ट्रोल कर दिया।

Virat Kohli Remains Calm & Composed While Replying to...- India TV Hindi
Virat Kohli Remains Calm & Composed While Replying to Bizarre Question in Press Conference Image Source : GETTY

खराब बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से हार का सामना किया। कप्तान विराट कोहली ने इस हार के बाद प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया।

भारतीय कप्तान से टीम के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल पूछे गए। एक रिपोर्टर ने पूछा, "इंग्लैंड के गेंदबाज फुल लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे थे, उनकी गेंद पैड्स पर लग रही थीं, जब मौका था कि भारत बैकफुट पर बल्लेबाजी कर तब उन्होंने उस तरीके से बल्लेबाजी नहीं की और रन गंवा दिए।" इस बारे में रिपोर्टर पर कोहली की प्रतिक्रिया चाहिए थी।

इस पर विराट कोहली ने कहा, "ओके थैंक्स।"

इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर लोगों ने कोहली के सेल्फ कंट्रोल की काफी तारीफ की।

गौरतलब है कि रविवार को इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराया था और सीरीज को 1-1 से बराबर की थी। भारतीय टीम इस टेस्ट के चौथे दिन ही हार गई थी। और अपनी दूसरी पारी में लंच ब्रेक तक ऑलआउट हो गई थी। कोहली ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा था। ये उनकी पिछली आठ पारियों में पहला अर्धशतक था। वे 55 रन बना कर आउट हो गए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में सुर्यकुमार और अश्विन को मिली चाहिए प्लेइंग XI में जगह : दिलीप वेंगसरकर

अब भारतीय टीम को चौथा टेस्ट द ओवल में 2 सितंबर को खेलना है। कोहली ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी में से कम से कम एक खिलाड़ी को आराम मिलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल