1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा से अनबन के बारे में खुलकर बोले विराट कोहली, शास्त्री ने भी कही ये बात

रोहित शर्मा से अनबन के बारे में खुलकर बोले विराट कोहली, शास्त्री ने भी कही ये बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 29, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 11:22 pm IST

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर किसी को यह उम्मीद थी कि कोहली से रोहित और उनके बीच अनबन के सवाल जरूर पूछे जाएंगे और ऐसा हुआ भी।

रवि शास्त्री और विराट कोहली- India TV Hindi
रवि शास्त्री और विराट कोहली Image Source : ANI TWITTER

वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारत का पहला दौरा वेस्टइंडीज का है। इस दौरे पर भारत को तीन टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने है। इन दो टेस्ट मैच के जरिए भारत अपना टेस्ट चैंपियनशिप का भी आगाज करेगा। इस टूर पर जाने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली कोच रवि शास्त्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर किसी को यह उम्मीद थी कि कोहली से रोहित और उनके बीच अनबन के सवाल जरूर पूछे जाएंगे और ऐसा हुआ भी। जब कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "अगर ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा नहीं होता तो हमारे पास इस तरह का प्रदर्शन नहीं होता। यह हमारी टीम में भाई-चारा, विश्वास और समझ के कारण ही संभव है।"

कोहली ने कहा, "मुझे अगर किसी से परेशानी होती है तो वो मेरे चेहरे पर दिख जाता है। मेरे और रोहित में सब कुछ ठीक है। मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं। इसमें किसका क्या फायदा है? मैं ड्रेसिंग रूम का माहौल आपको यहां से नहीं बता सकता। आप खुद आकर देख लीजिए की टीम के खिलाड़ी आपस में किस तरह से रहते हैं। किस तरह हम कुलदीप यादव और एमएस धोनी के साथ किस तरह एकसमान पेश आते हैं।"

वहीं विराट कोहली को बीच में रोकर कोच रवि शास्त्री ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। शास्त्री ने कहा कि जिस तरह से यह टीम खेल रही है, कोई भी व्यक्ति खेल से बड़ा नहीं है। ना मैं, ना कोहली और ना ही कोई और खिलाड़ी। जिस तरह से वे खेलते हैं, वह टीम के हित में है। अगर यह अनबन और अलग होने की बाच सच्ची होती तो हम तीनों फॉर्मेट में इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे होते। यह सभी बकवास बाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल