1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS v IND : कोहली के सामने सिडनी के मैदान पर अपना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती

AUS v IND : कोहली के सामने सिडनी के मैदान पर अपना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती

 Reported By: IANS
 Published : Nov 28, 2020 03:29 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 03:29 pm IST

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 59.14 की औतस से रन बनाया है, लेकिन एससीजी मैदान पर वनडे क्रिकेट में उनका औसत कम रहा है।

AUS v IND : कोहली के सामने...- India TV Hindi
AUS v IND : कोहली के सामने सिडनी के मैदान पर अपना रिकॉर्ड सुधारने की चुनौती Image Source : GETTY

सिडनी| सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे हारने के बाद जहां एक तरफ भारतीय रविवार को इस मैदान पर होने वाले दूसरे मैच में सीरीज बराबर करने उतरेगी तो वहीं, वहीं कप्तान विराट कोहली के सामने इस मैदान पर अपना निजी रिकॉर्ड सुधार करने की चुनौती होगी।

कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 59.14 की औतस से रन बनाया है, लेकिन एससीजी मैदान पर वनडे क्रिकेट में उनका औसत कम रहा है। उन्होंने एससीजी मैदान पर छह वनडे पारियों में अब तक केवल 11.40 की औसत से मात्र 57 रन ही बनाए हैं। इसी मैदान पर उनका स्ट्राइक रेट भी 64.04 का ही रहा है जबकि अपने करियर में उन्होंने अब तक 93.26 की औसत से रन बनाया है।

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोहली के सीमित ओवरों के प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में एससीजी मैदान पर 66 गेंदों पर 105 रनों की शतकीय पारी खेली है।भारतीय कप्तान सीमित ओवरों के बाद केवल पहले टेस्ट में ही भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे और फिर इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। वह टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन मैचों में नहीं खेलेंगे और इनमें एक मैच सिडनी में भी खेला जाना है।

आरसीबी में शामिल होना चाहता है इंग्लैंड फुटबॉल टीम का कप्तान, कोहली ने दिया मजेदार जवाब

टेस्ट में सिडनी में कोहली का औसत अच्छा है। उन्होंने एससीजी मैदान पर पांच पारियों में 49.60 की औसत से रन बनाए हैं, जोकि उनके टेस्ट करियर के औसत 53.62 से थोड़ा ही कम है। टी20 में कोहली ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक दो ही मैच खेले हैं, जहां उनका औसत 111 का है और इसमें दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक जमाया है।

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम का 7वां सदस्या पाया गया कोरोना पॉजिटिव, बढ़ी मुश्किलें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल