1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के पास सचिन, सहवाग और द्रविड़ के एक और रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

विराट कोहली के पास सचिन, सहवाग और द्रविड़ के एक और रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2019 08:55 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 08:55 pm IST

कोहली अगर बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां शुरू हो रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 242 रन और बना लेते हैं तो वह सचिन, सहवाग और द्रविड़ के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source :

विशाखापटनम। भारतीय कप्तान विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के क्लब में शामिल होने के करीब हैं। कोहली अगर बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां शुरू हो रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 242 रन और बना लेते हैं तो वह सचिन, सहवाग और द्रविड़ के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ मैचों में अब तक 758 रन बनाए हैं। दिग्गज बल्लेबाज सचिन के नाम 25 टेस्ट मैचों में 1741 रन हैं।

सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट में 1306 और द्रविड़ ने 21 टेस्ट में 1252 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल