1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को हर्शल गिब्स ने चुना क्वॉरैंटाइन पार्टनर, जिम में बिताना चाहते हैं समय

विराट कोहली को हर्शल गिब्स ने चुना क्वॉरैंटाइन पार्टनर, जिम में बिताना चाहते हैं समय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2020 06:35 am IST,  Updated : Mar 23, 2020 06:35 am IST

हर्शल गिब्स का जन्म 23 फरवरी को हुआ था, नियम के अनुसार उनका क्वारेंटाइन पार्टनर विराट कोहली हुए और उन्होंने अपने पार्टनर के साथ जिम में समय बिताना पसंद करेंगे।   

Virat Kohli selected Quarantine partner by Herschelle Gibbs, wants to spend time in gym- India TV Hindi
Virat Kohli selected Quarantine partner by Herschelle Gibbs, wants to spend time in gym Image Source : INSTAGRAM

भारतीय कप्तान विराट कोहली को जिम में एक्सरसाइज करने का कितना जूनून है इसके बारे में सब जानते हैं। विराट कोहली ने टीम में आकर भारतीय क्रिकेट की तस्वीर ही बदल दी है। आज विराट कोहली के नक्शे कदम पर चलकर टीम का हर खिलाड़ी फिट रहने की कोशिश करता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स भी विराट कोहली के साथ जिम करना चाहते हैं।

दरअसल, हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने एक ट्विट किया था जिसमें पूछा गया था कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आपका क्वॉरेंटाइन पार्टनर कौन होगा और आप उसके साथ कैसे समय बिताना चाहेंगे। 

हर्शल गिब्स का जन्म 23 फरवरी को हुआ था, नियम के अनुसार उनका क्वारेंटाइन पार्टनर विराट कोहली हुए और उन्होंने अपने पार्टनर के साथ जिम में समय बिताना पसंद करेंगे। 

बता दें, कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद था कि विराट कोहली बल्लेबाज में उनकी पहली पसंद है। मियांदाद के मुताबिक कोहली ने पूरे विश्व में अच्छा किया है और उनके आंकड़े इस बात की बानगी हैं।

मियांदाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझसे पूछा गया था कि भारतीय टीम में मेरा पसंदीदा क्रिकेटर कौन है इसलिए मैंने विराट कोहली को चुना है। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका प्रदर्शन इस बारे में काफी कुछ कहता है। लोगों को मानना पड़ेगा, उनके आंकड़े सभी देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "विराट ने दक्षिण अफ्रीका में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। असमान पिच पर भी उन्होंने शतक जमाया। आप यह नहीं कह सकते कि वह तेज गेंदबाजों से डरते हैं या वो उछालभरी पिचों पर या स्पिनरों को अच्छा नहीं खेलते।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "वह क्लीन हिटर हैं। उनके शॉट्स देखें। उनको बल्लेबाजी करते देख अच्छा लगता है। उनके पास क्लास है।" कोहली हालांकि न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छी फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने तीनों प्रारूपों की 11 पारियों में कुल 218 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल