1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब केपटाउन की सड़क पर कोहली-धवन के भांगड़े ने लगा दिया जाम

जब केपटाउन की सड़क पर कोहली-धवन के भांगड़े ने लगा दिया जाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:48 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाना है।

विराट कोहली और शिखर...- India TV Hindi
विराट कोहली और शिखर धवन

भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाना है। पहले टेस्ट में अभी थोड़ा समय है और खाली समय में भारतीय खिलाड़ी जमकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हाली ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ओपनर शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली और धवन जमकर भांगड़ा करते नजर आए।

खात बात ये है कि दोनों खिलाड़ी किसी पब या डिस्को में भांगड़ा नहीं कर रहे हैं, बल्कि दोनों खिलाड़ी खुलेआम सड़क पर ही भांगड़ा कर रहा हैं। अब जब इतने लोकप्रिय खिलाड़ी इस तरह सड़क पर भांगड़ा करेंगे तो फिर लोगों की भीड़ जमा होनी तो लाजमी ही है। कोहली और धवन को नाचते देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई और जिसे जहां जगह मिली वो वहां खड़ा होकर दोनों को देखने लगा। इस दौरान काफी सारे फैंस बीच सड़क पर ही खड़े हो गए और सड़क को लगभग जाम कर दिया।

हर प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ियों का ये अंदाज देखकर खुश हो रहा था और कैमरे पर भी कैद कर रहा था। कोहली और धवन ने काफी देर तक भांगड़ा किया और इस दौरान भारी मात्रा में प्रशंसक वहां मौजूद रहे। आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि शिखर धवन के पैर में चोट है और वो पहले टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन जिस तरह से वो डांस कर रह थे उसे देखकर लग रहा है कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि उनके खेलने पर कोई भी फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल