1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेडिंग्ले टेस्ट में अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर कोहली ने कही ये बात

हेडिंग्ले टेस्ट में अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल करने पर कोहली ने कही ये बात

 Edited By: IANS
 Published : Aug 24, 2021 08:13 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 08:13 pm IST

कोहली ने कहा कि भारत एकादश की घोषणा करने जा रहा है और अश्विन शायद पिच के कारण खेल सकते हैं।

Virat Kohli speaks about inclusion of r ashwin in playing...- India TV Hindi
Virat Kohli speaks about inclusion of r ashwin in playing 11 of headingly test Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए अंतिम एकादश में परिवर्तन का रास्ता खुला रखा है क्योंकि टीम मैनजमेंट ने पाया है कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पिच में घास कम होगी। कोहली ने हालांकि कहा कि उन्हें पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मिली 151 रन से जीत दिलाने वाली एकादश को बदलने का कोई कारण नहीं नजर आता।

कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, "हमारे पास तब तक कुछ भी बदलने का कोई कारण नहीं है जब तक कि लोगों को ऐसी कोई परेशानी ना हो जिसका सामना हमने पिछले टेस्ट को समाप्त करने के बाद से नहीं किया है।"

उन्होंने कहा, "जाहिर है कि आप जीतने वाले संयोजन को परेशान नहीं करना चाहेंगे। विशेषकर तब जब टीम ने दूसरे टेस्ट में इतनी अभूतपूर्व जीत हासिल की है।"

कोहली ने हालांकि यह भी कहा कि भारत एकादश की घोषणा करने जा रहा है और अश्विन शायद पिच के कारण खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम मैनजमेंट पहले 12 खिलाड़ी चुनेगा फिर बुधवार को पिच को देखते हुए अश्विन पर कोई फैसला लेगा।

कप्तान ने कहा, "जहां तक अश्विन के खेलने का सवाल है तो हम पिच को जिस तरह से देख रहे थे उसे देखकर काफी हैरान हैं। हमने बहुत सी सतह देखी है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे उम्मीद नहीं थी ऐसा होगा। मुझे लगा था कि पिच में काफी घास होगी। लेकिन ऐसा नहीं है।"

कोहली ने कहा, "कुछ भी संभव है। हम हमेशा 12 खिलाड़ी चुनते हैं और उसके बाद पिच को देखते हुए क्या सही संयोजन रहेगा उसका चयन करते हैं।"

 मलान ने की भारत की जमकर तारीफ, बोले- भारतीय गेंदबाज हर परिस्थिति में टेस्ट जीत सकते हैं

अगर अश्विन को लिया जाता है तो वह रवींद्र जडेजा की जगह अंतिम एकादश में शामिल किए जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल