1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ की वजह से पहले टेस्ट में अपनी रणनीति को नहीं बदलेंगे विराट कोहली

स्टीव स्मिथ की वजह से पहले टेस्ट में अपनी रणनीति को नहीं बदलेंगे विराट कोहली

 Edited By: IANS
 Published : Dec 16, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 02:44 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज स्मिथ के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल कर सकते हैं जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में देखा गया था।

Virat Kohli, Steve Smith, Sport, cricket, India- India TV Hindi
Steve Smith and Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि स्टीव स्मिथ के पीठ में दर्द का मतलब यह नहीं है कि मेहमान टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच शुरू हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पीठ में दर्द के कारण प्रैक्टिस छोड़ कर चले गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज स्मिथ के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल कर सकते हैं जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- VVS लक्ष्मण ने बताई विराट कोहली की कप्तानी की यह बड़ी कमी, दिया यह सुक्षाव

कोहली ने बुधवार को कहा, "मुझे नहीं लगता कि पीठ के दर्द का हमसे कुछ लेना-देना है और हम इससे अपनी रणनीति में बदलाव करेंगे। हमारी रणनीति काफी साफ है और हमारे सामने आने वाले हर बल्लेबाज के लिए हम तैयार हैं। हमें बस इस बात को सुनिश्चित करना है कि हम अपनी रणनीति को अच्छे से लागू करें और सही समय पर उनके विकेट ले सकें।"

कोहली ने कहा, "हम इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि कौन खेलेगा या कौन नहीं। हम सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs AUS : पहले टेस्ट मैच के लिए भारत ने किया अपने प्लेइंग XI का एलान, साहा और पृथ्वी शॉ को मिला मौका

भारतीय कप्तान ने माना कि गुलाबी गेंद से सीरीज की शुरुआत करना चुनौती रहेगा और ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज जीत प्रेरित करने के सिवाए कुछ नहीं करेगी।

कोहली ने कहा, "गुलाबी गेंद का टेस्ट स्थितियों के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, गेंद कैसे शाम को मूव करती है, हम कैसे स्थिति के साथ सामंजस्य बैठाते हैं। हमारा ध्यान स्थिति को समझने पर होगा और हम अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ तरीके से उससे निपटने की कोशिश करेंगे। आप अतीत से प्ररेणा ले सकते हो लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह भविष्य की किसी चीज को लेकर गारंटी दे सकता है। हमें वर्तमान में रहना होगा और हमारी क्षमता के हिसाब से खेलना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल