1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया: एरॉन फिंच

विराट की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया: एरॉन फिंच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2019 11:18 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 11:24 pm IST

मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने मार्कस स्टोइनिस कि तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐसा मैच था जिसे टीम आखिर तक ले जाना चाहती थी।

विराट की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया: एरॉन फिंच- India TV Hindi
विराट की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया: एरॉन फिंच Image Source : AP IMAGE

भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को आठ रनों से हराने के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपनी 500वीं जीत दर्ज कर ली है। मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता। शंकर ने न सिर्फ अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट लिये। 

मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने मार्कस स्टोइनिस कि तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐसा मैच था जिसे टीम आखिर तक ले जाना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा मैच था जिसे हम आखिर तक ले जाना चाहते थे और उम्मीद कर रहे थे कि जीत दर्ज करे। मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली। मैच में पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता रहा। मैच का लय एक समय हमारे पक्ष में था लेकिन हमने इसे खो दिया।’’ 

फिंच ने टीम को मैच में बनाये रखने का श्रेय स्टोइनिस को देते हुए कहा, ‘‘अगर वह पहले ही बड़े शाट लगाने के चक्कर में आउट हो जाते तो हम लक्ष्य के इतने करीब नहीं पहुंचते। हमारे खिलाड़ियों को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन हम उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके जैसा उन्होंने (कोहली) ने किया। विराट (कोहली) की पारी ने दोनों टीम के बीच अंतर पैदा किया। अगर हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने 80-100 की पारी खेली होती तो हम जीत सकते थे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल