1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लियोन को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वार्नर से वापसी की उम्मीद

लियोन को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वार्नर से वापसी की उम्मीद

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2019 08:21 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 08:21 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को उम्मीद है कि उनके टीम साथी और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मजबूती से वापसी करेंगे।

लियोन को पाकिस्तान के...- India TV Hindi
लियोन को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वार्नर से वापसी की उम्मीद Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को उम्मीद है कि उनके टीम साथी और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मजबूती से वापसी करेंगे। वॉर्नर का इस साल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में फॉर्म काफी रहा था, जहां उन्होंने पांच पारियों में केवल 95 रन बनाए थे। सीरीज के दौरान वॉर्नर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर सात बार आउट हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया को गुरूवार से यहां पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लियोन ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "डेव (वॉर्नर) एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि इससे बाहर निकलेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।"

उन्होंने कहा, "इसमें कोई दोराय नहीं है कि उनका एशेज निराशाजनक रहा था। लेकिन वह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने एशेज बरकरार रखा है। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो यह एक खास है।" लियोन का मानना है कि वॉर्नर ने एशेज के अनुभव से काफी कुछ सीखा है।

ऑफ स्पिनर ने कहा, "मुझे पता है कि जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो वह अपने दिमाग से खेलता है। इसलिए इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह उन चीजों में से है, जिसे आपको एक चुनौती के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है और इससे बेहतर करने की जरूरत है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल