Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज को साउथ आफ्रीका से वापस बुलाने का फैसला गलत है- वसीम अकरम

सरफराज को साउथ आफ्रीका से वापस बुलाने का फैसला गलत है- वसीम अकरम

Reported by: Bhasha Published : Jan 29, 2019 07:02 pm IST, Updated : Jan 29, 2019 07:04 pm IST

पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सरफराज अहमद को साउथ अफ्रीका से वापस बुलाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि वह अंतिम टी20 में खेल सकते थे।

Wasim Akram- India TV Hindi
Image Source : PTI IMAGE Wasim Akram

पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सरफराज अहमद को साउथ अफ्रीका से वापस बुलाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि वह अंतिम टी20 में खेल सकते थे।  

आईसीसी ने डरबन में खेली गई सीरीज के तीसरे वनडे इंटरनैशनल में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में सरफराज को चार मैचों के लिए प्रतिबंधित किया था जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें स्वदेश बुला लिया है। 

अकरम ने कहा कि सरफराज को ऐसा बयान देने से बचना चाहिए था लेकिन इस मामले के बाद पाकिस्तान टीम में उनकी जगह को लेकर कयास नहीं लगाया जाना चाहिए। 

पाकिस्तान के इस दिग्गज गेंदबाज ने कहा, 'सरफराज को साउथ आफ्रीका से वापस बुलाने का फैसला गलत है क्योंकि वह छह फरवरी को खेले जाने वाले तीसरे टी20 में खेल सकते थे।' 

उन्होंने कहा,'विश्व कप से पहले टीम के कप्तान को बदलने की जरूरत नहीं है। हमें लंबे समय तक कप्तानी करने वाला चाहिए। शोएब मलिक अभी टीम का नेतृत्व कर रहे है और वह अच्छा काम रहे। उन्होंने भी हालांकि कहा है कि विश्व कप के बाद एकदिवसीय से संन्यास ले लेंगे।' 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement