1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर में दिखी असहमति

टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर में दिखी असहमति

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 01:13 pm IST

जाफर ने कहा है कि अगर धोनी फिट है और फॉर्म में हैं तो मुझे लगता है कि हम उन्हें बाहर रख सकते है।

Wasim Jaffer expresses disagreement over Sehwag's statement about Mahendra Singh Dhoni's return to t- India TV Hindi
Wasim Jaffer expresses disagreement over Sehwag's statement about Mahendra Singh Dhoni's return to the team Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी की अब टीम में वापसी करना मुश्किल है। केएल राहुल और पंत के रूप में चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प तलाश लिए और टीम इंडिया धोनी को छोड़ अब आगे बढ़ गई है, लेकिन अब टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का कुछ और ही कहना है। जाफर ने कहा है कि अगर धोनी फिट है और फॉर्म में हैं तो मुझे लगता है कि हम उन्हें बाहर रख सकते है।

जाफर ने ट्विट करते हुए लिखा "अगर धोनी फिट है और फॉर्म में हैं तो मुझे लगता है कि हम उन्हें बाहर रख सकते है। विकेट के पीछे वो बेहद ही अहर रोल अदा करते हैं और अंत में आकर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। धोनी के आने से केएल राहुल के कंधों से विकेट कीपिंग का प्रेशर हटेगा और भारत पंत को बतौर बल्लेबाज खिला सकती है अगर उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जरूरत है तो।"

वहीं सहवाग ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था  "वह कहां टीम में फिट होगा? ऋषभ पंत और केएल राहुल इस समय फॉर्म में है, उन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन करके भी दिखाया है। मुझे लगता है कि उनके साथ ना बने रहने की हमारे पास कोई वजह है।"

बता दें, जाफर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था। उन्हें हालांकि घरेलू क्रिकेट विशेषकर रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के लिये याद किया जाता है। वह रणजी ट्राफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज है। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर समय मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। बाद के दिनों में वह विदर्भ से खेलने लगे थे। वह रणजी ट्राफी में 150 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

जाफर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1996-97 में पदार्पण किया तथा 260 मैचों में 50.67 की औसत से 19,410 रन बनाये। इसमें 57 शतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल