1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉट्सन और इमरान ताहिर के बेटों के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लगाई रेस, देखें किसने मारी बाजी

शेन वॉट्सन और इमरान ताहिर के बेटों के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने लगाई रेस, देखें किसने मारी बाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Apr 07, 2019 12:29 pm IST

जीत के बाद जब वॉट्सन का बेटा और ताहिर का बेटा रेस लगा रहे थे तभी धोनी पीछे से आए और रेस का हिस्सा बन गए। धोनी ने अंत में ताहिर के बेटे को उठाकर विनिंग लाइन तक पहुंचे और रेस को खत्म किया। 

Watch: 'Lightning' MS Dhoni joins Shane Watson and Imran Tahir's sons in playful run sending Twitter- India TV Hindi
Watch: 'Lightning' MS Dhoni joins Shane Watson and Imran Tahir's sons in playful run sending Twitter Image Source : TWITTER: @CHENNAIIPL

मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने शांत मिजाज के दिखाई देते हैं उसके विपरीत उनका मिजाज मैदान के बाहर दिखाई देता है। धोनी की आपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखी होगी जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार वह टीम के साथी खिलाड़ी शेन वॉट्सन और इमरान ताहिर के बेटों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

शनिवार को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया। इस मैच को चेन्नई ने 22 रनों से अपने नाम कर पॉइंट्स टेबल में टॉप किया। जीत के बाद जब वॉट्सन का बेटा और ताहिर का बेटा रेस लगा रहे थे तभी धोनी पीछे से आए और रेस का हिस्सा बन गए। धोनी ने अंत में ताहिर के बेटे को उठाकर विनिंग लाइन तक पहुंचे और रेस को खत्म किया। 

देखें वीडियो-

धोनी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें धोनी जीवा से तरह-तरह की भाषा में हाल चाल पूछ रहे थे और जीवा उसी भाषा में धोनी को जवाब भी दे रही थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल