1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs AUS: लॉर्ड्स के मैदान पर गरजा एरॉन फिंच का बल्ला, जड़ा इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक

ENG vs AUS: लॉर्ड्स के मैदान पर गरजा एरॉन फिंच का बल्ला, जड़ा इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 05:29 pm IST

वैसे इस पूरे वर्ल्ड कप में एरॉन फिंच का बल्ला जमकर गरज रहा है। वर्ल्ड कप 2019 में एरॉन फिंच की ये लगातार चौथी 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी है। 

ENG vs AUS: लॉर्ड्स के मैदान पर गरजा एरॉन फिंच का बल्ला, जड़ा इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक- India TV Hindi
ENG vs AUS: लॉर्ड्स के मैदान पर गरजा एरॉन फिंच का बल्ला, जड़ा इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यहां लॉर्ड्स में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक धमाकेदार शतक जड़ दिया। फिंच ने 115 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में फिंच का ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 153 रनों की पारी खेली थी। वहीं फिंच के वनडे करियर का ये 15वां शतक है। लॉर्ड्स के मैदान पर उनका पहला शतक है। हालांकि शतक लगाने के बाद जोफ्रा आर्चर की अगली ही गेंद पर फिंच अपना कैच दे बैठे। 

हालांकि वैसे इस पूरे वर्ल्ड कप में एरॉन फिंच का बल्ला जमकर गरज रहा है। वर्ल्ड कप 2019 में एरॉन फिंच की ये लगातार चौथी 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी है। और वे ऐसा करने वाले ग्रीम स्मिथ के बाद दुनिया के दूसरे कप्तान हैं। 

इस वर्ल्ड कप ऐसा रहा है एरॉन फिंच का प्रदर्शन 

66 रन बनाम अफगानिस्तान
6 रन बनाम वेस्टइंडीज
36 रन बनाम भारत
82 रन बनाम पाकिस्तान
153 रन बनाम श्रीलंका
53 रन बनाम बांग्लादेश
100 रन बनाम इंग्लैंड 

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर विश्व कप के मैच में पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इंग्लैंड की टीम पिछले 27 वर्षों में विश्व कप में आस्ट्रेलिया को मात नहीं दे पाई है। इस मैच के लिए उसने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आस्टेलिया ने दो बदलाव किए हैं। नाथन कोल्टर नाइल और एडम जाम्पा के स्थान पर जेसन बेहरनडार्फ और नाथन लॉयन को मौका दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल