1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के बाकी मैच खेलने के लिये शाकिब और मुस्ताफिजूर को NOC नहीं देगा बांग्लादेश बोर्ड

IPL के बाकी मैच खेलने के लिये शाकिब और मुस्ताफिजूर को NOC नहीं देगा बांग्लादेश बोर्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : May 31, 2021 09:08 pm IST,  Updated : May 31, 2021 09:08 pm IST

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजूर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैच खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिये जायेंगे।

IPL के बाकी मैच खेलने के...- India TV Hindi
IPL के बाकी मैच खेलने के लिये शाकिब और मुस्ताफिजूर को NOC नहीं देगा बांग्लादेश बोर्ड Image Source : IPLT20.COM

ढाका। बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजूर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैच खेलने के लिये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिये जायेंगे । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने सोमवार को यह जानकारी दी। हरफनमौला शाकिब और बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर आईपीएल में क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं।

आईपीएल बायो बबल में कोरोना संक्रमण आने के बाद लीग चार मई को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई थी । इसके बाकी मैच सितंबर में कराये (संभवत: 19 सितंबर से) जाने की संभावना है । नजमुल ने स्थानीय चैनल से कहा ,‘‘हमारी अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं को देखते हुए एनओसी देना संभव नहीं है । उन्हें एनओसी नहीं दी जा सकती । टी20 विश्व कप आने वाला है और हर मैच अहम है।’’

बांग्लादेश को उसी दौरान आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखलायें खेलनी है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसके खिलाड़ी आईपीएल में भाग नहीं लेंगे। वहीं क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि अभी उसने खिलाड़ियों से इस बारे में बात नहीं की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल