1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कीवी गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयार हैं पुजारा

कीवी गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयार हैं पुजारा

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2021 03:57 pm IST,  Updated : May 20, 2021 03:57 pm IST

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकता।

कीवी गेंदबाजी आक्रमण...- India TV Hindi
कीवी गेंदबाजी आक्रमण के लिए तैयार हैं पुजारा Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकता क्योंकि यह मैच तटस्थ स्थान पर खेला जाना है और हमें विपक्षी टीम के गेंदबाजों का आइडिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक खेला जाना है।

पुजारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण बेहद संतुलित है। हमने इनका सामना पहले भी किया है और हमें उनके गेंदबाजों का आइडिया है तथा हम इसके लिए तैयार हैं।" न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ हुई पिछली टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी लेकिन पुजारा का कहना है कि तटस्थ स्थल होने से दोनों टीमों के लिए बराबर संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

पुजारा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड को फायदा पहुंचेगा। जब हमारे बीच 2020 में सीरीज हुई थी तो उनके घर में मुकाबला खेला गया था। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तटस्थ स्थल में खेला जाना है जिसके कारण दोनों टीमों को घर का फायदा नहीं मिलेगा।"

उन्होंने कहा कि भारत को 2018 में साउथम्पटन में मिली हार का यहां नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुजारा ने कहा, "एक मैच को लेकर चलना सही नहीं है। हमने उस समय इंग्लैंड के खिलाफ पकड़ बनाई थी और हमारे पास मौका था। लेकिन मैं उस मुकाबले की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से तुलना नहीं कर सकता। हमें किसी भी मैच के सकारात्मक पहलू को देखना चाहिए।" भारत उस मुकाबले को जीतने के करीब था लेकिन अंत में उसे 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल