1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत में Nubia Z9 मिनी 16,999 रुपये में लॉन्च

भारत में Nubia Z9 मिनी 16,999 रुपये में लॉन्च

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 20, 2015 12:29 pm IST,  Updated : May 20, 2015 02:26 pm IST

नई दिल्ली: चीनी मोबाइल कंपनी ZTE ने भारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया। जिसका नाम Nubia Z9 मिनी है। इस स्लीक स्मार्टफोन में एक खास फीचर यह है कि इसमें फ्रेम इंटरफेस टेक्नोलॉजी है

भारत में Nubia Z9 मिनी...- India TV Hindi
भारत में Nubia Z9 मिनी लॉन्च, सेल्फी लवर्स का रखा खास ख्याल

नई दिल्ली: चीनी मोबाइल कंपनी ZTE ने भारत में अपना पहला प्रोडक्ट लॉन्च किया। जिसका नाम Nubia Z9 मिनी है।

इस स्लीक स्मार्टफोन में एक खास फीचर यह है कि इसमें फ्रेम इंटरफेस टेक्नोलॉजी है जिससे आप फोन के साइड से इसके कैमरे समेत कई फीचर्स को मैनेज कर सकते हैं। कैमरा फीचर की बात की जाए तो इसमें LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। दूसरी तरफ कंपनी ने सेल्फी लवर्स का खास ख्याल रखते हुए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

भारत में इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।

इसमें 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, साथ ही ये एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 64 बिट स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है और इसकी मेमोरी 16 जीबी है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, 3G, GPS, FM रेडियो, ब्लूटूथ 4.0 और Wi-Fi दी गई है। इस स्मार्टफोन में 2,900 mAh पावर की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 43 घंटों का टॉकटाइम देती है।

फिलहाल Nubia Z9 मिनी आप अमेजॉन की वेबसाइट पर 19 मई 2015 से खरीद के लिए उपलब्द्ध हो गया है। Amazon.in से खरीदने पर हाई क्वालिटी के हेडफोन्स और कस्टम स्वैप कवर्स भी मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।