1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में लौटे डारेन ब्रावो

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में लौटे डारेन ब्रावो

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2019 08:47 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 08:47 pm IST

उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में लौटे डेरेन ब्रावो

सेंट किट्स: बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज डारेन ब्रावो दो साल बाद वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में वापसी करने तैयार हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज टीम में चुना गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रावो के अलावा चयनकर्ताओं ने टीम में दो नए खिलाड़ी भी चुने हैं। 26 साल के जॉन कैम्पबेल और 30 साल के शमारह ब्रूक्स को टीम में शामिल किया गया है। 

टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है। उन्होंने 2017 इंग्लैंड दौरे के बाद से टेस्ट मैच नहीं खेला है। वह हालांकि कमर में तकलीफ से जूझ रहे हैं इसलिए चयनकर्ताओं ने ओशाने थॉमस को उनके कवर के तौर पर चुना है। 

चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने कहा, "डारेन ब्रावो की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को दम मिलेगा। हम टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद करते हैं। चोट की वजह से बाहर चल रहे जोसेफ को टीम में चुना गया है और शमारह ब्रूक्स को घरेलू क्रिकेट में उनके दमदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है।"

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्राथवेट, डैरेन ब्रावो, शमारह ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, शेन डॉवरिच, शेनन गैब्रिएल, शिमरोन हेटमायेर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वॉरिकेन, ओशाने थॉमस (जासेफ के कवर के तौर पर)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।