1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से हराया

पहले टी-20 में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 47 रन से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2017 02:47 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 02:47 pm IST

मौजूदा विश्व चैम्पियन को जीत के लिये 188 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 12 रन पर सस्ते में पवेलियन लौट गये जिसके बाद पूरी टीम 19वें ओवर में 140 रन पर सिमट गयी।

कोलिन मुनरो - India TV Hindi
कोलिन मुनरो

नेल्सन: न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतकों की बदौलत पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 47 रन से शिकस्त दी। मौजूदा विश्व चैम्पियन को जीत के लिये 188 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 12 रन पर सस्ते में पवेलियन लौट गये जिसके बाद पूरी टीम 19वें ओवर में 140 रन पर सिमट गयी। 

लेकिन वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि न्यूजीलैंड को फेंके गये अंतिम ओवर में मिशेल सैंटनर (नाबाद 23) और टिम साउदी (नाबाद 10) ने 25 रन जुटा लिये जिसमें तीन नो बॉल भी शामिल थी जो उन पर भारी पड़ा। न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर तक सात विकेट में 162 रन बना चुकी थी। 

न्यूजीलैंड के लिये कोलिन मुनरो ने 53 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 56 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

 
वेस्टइंडीज ने 16 ओवर के बाद 103 रन पर आठ विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद जेरोम टेलर (20) और एशले नर्स (नाबाद 20) की बदौलत 12 गेंद में 28 रन जुटाये लेकिन टीम छह गेंद पहले ही आल आउट हो गयी। 

सेठ रांस ने 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि टिम साउदी ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाये। 

सिरीज़ का दूसरा मैच सोमवार को माउंट मौंगानुई में खेला जायेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल