1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 'नस्लभेद' का विरोध जता सकती है वेस्टइंडीज, कप्तान ने दिया संकेत

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 'नस्लभेद' का विरोध जता सकती है वेस्टइंडीज, कप्तान ने दिया संकेत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 06:53 pm IST

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान होल्डर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं से कहा, "इस पर हमारे बीच में चर्चा होगी और हम फैसला लेंगे कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं।"

Joe Root and Jaosn Holder- India TV Hindi
Joe Root and Jaosn Holder Image Source : GETTY

पूरी दुनिया में जहां एक तरफ कोरोना जैसे महमारी फैली हुई है वहीं दूसरी तरफ अमेरिका से उठे नस्लभेद के मामले का भी पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। अमेरिका में पुलिस हिरासत में हुए अश्वत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद सभी नस्लभेद के खिलाफ जंग में कूद पड़े हैं। जिस कड़ी में कई वेस्टइंडीज खिलाड़ियों ने भी आगे आकर अपने सम्मान की आवाज उठाई हैं। हलांकि इन दिनों वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इंग्लैंड में हैं जहां उसे जुलाई माह में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाडी इस सीरीज में भी 'ब्लैक लाइव मैटर' आंदोलन के समर्थन में खड़े होंगे या नहीं। इस पर वो आपस में बात करने के बाद ही फैसला लेंगे। हलांकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरन सैमी और क्रिस गेल दोनों ने फ्लॉयड की मौत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अपना सर्मथन जाहिर किया था और क्रिकेट जगत से भी साथ देने की बात कही थी।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान होल्डर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं से कहा, "इस पर हमारे बीच में चर्चा होगी और हम फैसला लेंगे कि हम एक टीम के तौर पर क्या कर सकते हैं। मैं यहां बैठकर अपनी टीम के साथियों से चर्चा किए बिना कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह गलत होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं बस एक बात सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अगर हम कुछ करते हैं तो उसे सही तरीके से करना होगा। अगर हमने फैसला किया कि हम इसके समर्थन में खड़े होंगे तो हम इस बात को आश्वस्त करेंगे कि हर कोई एकमत हो। मेरे लिए अंत में सबसे बड़ी चीज एकता है। हम सभी को साथ आना चाहिए, पूरे विश्व में समानता होनी चाहिए।"

होल्डर ने राष्ट्रीय गान के दौरान एक घुटने पर बैठने की बात की संभावना को नकारा नहीं है। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर-शायद-हम टीम में इस पर चर्चा करेंगे और इसके बाद फैसला लेंगे।"

ये भी पढ़ें - जब तक कोरना की 'वैक्सीन' नहीं बन जाती तब तक क्रिकेट होगा काफी अलग - राहुल द्रविड़

बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 से 12 जुलाई के बीच एजेस बाउल में खेला जाएगा। इस तरह मार्च के तीन महीने बाद जुलाई में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।