1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे वनडे में तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात

तीसरे वनडे में तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 15, 2019 11:37 am IST,  Updated : Aug 15, 2019 11:38 am IST

वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कहा कि उन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है।

तीसरे वनडे में तूफानी...- India TV Hindi
तीसरे वनडे में तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट से संन्यास पर कही ये बड़ी बात Image Source : GETTY IMAGES

पोर्ट ऑफ स्पेन| वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कहा कि उन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ डकवर्थ-नियम लुइस नियम के अनुसार छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। 

गेल ने मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की और महज 41 गेंदों में 72 रन बनाए। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने गेल के हवाले से बताया, "मैं संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है। अगली घोषणा तक मैं टीम के साथ ही बना रहूंगा।"

मेजबान टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, "मेरे जानकारी के मुताबिक उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। लेकिन आज उन्होंने जो पारी खेली वह उनके करियर का उदाहरण था, उन्होंने दमदार पारी खेलते हुए हमें शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने हमारा मनोरंजन किया और लोगों ने पिछले कई वर्षो से गेल से यही उम्मीद की है।"

भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब टीम इंडिया 22 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल