1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया: केमार रोच

टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया: केमार रोच

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:26 pm IST

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया। 

 West Indies vs India- India TV Hindi
टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया: केमार रोच  Image Source : GETTY IMAGES

एंटिगा| वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया। रोच ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी की और 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

दिन का खेल खत्म होने के बाद रोच ने कहा, "यह एक सामान्य एंटिगा की पिच है। यहां शुरुआत में नमी होती है और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। मुझे यहां खेलने में बहुत मजा आता है, मुझे यहां थोड़ी-बहुत सफलता भी मिली है इसलिए अभी तक चीजें जैसी हुई है मैं उससे खुश हूं।" खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे ने लोकेश राहुल और हुनमा विहारी के साथ शानदार साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला।

रोच ने कहा, "पिच जल्दी से फ्लैट हो गई इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ा और दबाव बनाकर बल्लेबाज को चुनौती देनी पड़ी। यह दिन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, हमने गेंद के साथ बहुत अच्छा काम किया। 200 तक उनके छह विकेट गिरा देना, मैं समझता हूं कि यह अच्छा प्रदर्शन है।" भारतीय टीम दूसरे दिन 203/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल