1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंत तक वेस्टइंडीज का क्या है प्लान, कप्तान होल्डर ने किया खुलासा

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंत तक वेस्टइंडीज का क्या है प्लान, कप्तान होल्डर ने किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 30, 2019 10:04 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 10:04 pm IST

विंडीज की टीम इस समय टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर है। होल्डर को विश्वास है कि उनकी टीम जल्द ही चौथे या पांचवें स्थान पर होगी।  

Jason Holder- India TV Hindi
Jason Holder Image Source : GETTY IMAGE

लखनऊ। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि उनकी टीम के पास आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के अंत तक शीर्ष-5 में शामिल होने का मौका है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की है। यह मैच टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं था।

विंडीज की टीम इस समय टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर है। होल्डर को विश्वास है कि उनकी टीम जल्द ही चौथे या पांचवें स्थान पर होगी।

आईसीसी ने होल्डर के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के अंत तक हमारा लक्ष्य रैंकिंग में चौथे या पांचवें स्थान पर आना मुश्किल नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए दो साल में बड़ी उपलब्धि होगी। हमारे सामने कुछ मुश्किल सीरीज हैं। हमें इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में खेलना है। इसके बाद हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे। यह सभी अच्छी टीमें हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें हराना आसान होगा। हमें बस इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि हम लगातार आगे बढ़ते रहे और सुधार करते रहे। एक बार हम यह कर सके तो हमारे लिए विश्व की किसी भी टीम को हराना मुश्किल नहीं है। हमारा लक्ष्य दो साल में विश्व रैंकिंग में चौथे या पांचवें स्थान पर आना है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल