1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs WI : दूसरे टेस्ट मैच में ब्रॉड की वापसी के साथ क्या होना चाहिए इंग्लैंड की जीत का प्लान, डैरेन गॉफ ने दी सलाह

Eng vs WI : दूसरे टेस्ट मैच में ब्रॉड की वापसी के साथ क्या होना चाहिए इंग्लैंड की जीत का प्लान, डैरेन गॉफ ने दी सलाह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2020 07:58 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 07:58 pm IST

डैरेन गॉफ का मानना है कि मेजबान इंग्लैंड की टीम 16 जुलाई से मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वापस लेकर आएगी। 

Stuar Borad- India TV Hindi
Stuar Borad Image Source : GETTY

कोरोना महामारी के बीच लगभग चार महीने बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। जिसमें इंग्लैंड को मात देते हुए वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और टी मैचों की सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में इंग्लैंड की तरफ से उनके दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड नहीं खेल रहे थे जिस पर उन्होंने टीम मैनेजमेंट के प्रति खुद के ना खेलने की निराशा भी व्यय्क्त की थी। जिस पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ का मानना है कि मेजबान इंग्लैंड की टीम 16 जुलाई से मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वापस लेकर आएगी। 

उनका मानना है कि ब्रॉड के बिना पहले टेस्ट मैच में उतरी इंग्लैंड को साउथैम्टपन में विंडीज के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गॉफ ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे लगता है कि ब्रॉड वापस आ रहे हैं। मैं ओल्ड ट्रैफर्ड में मार्क वुड और जेम्स एंडरसन को आराम देना पसंद करूंगा और ब्रॉड तथा क्रिस वोक्स को वापस लेकर आना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "यह मेरी योजना होगी। लगातार टेस्ट मैचों के साथ, आप एंडरसन और वुड को वापस लाएंगे (तीसरे टेस्ट के लिए)। मैंने शुरू से कहा है कि आर्चर और वुड को रोटेट करो।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "हम थोड़ा भावनाओं में चले गए। दक्षिण अफ्रीका में देखा कि वुड वास्तव में तेज गेंदबाजी कर रहे थे, हमने आर्चर को ऐसा करते देखा, लेकिन हर मैच में ऐसा करना बहुत कठिन है।"

गॉफ ने कहा, "सही परिस्थितियों के लिए सही खिलाड़ी को चुनें और चयन के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ न करें। योजना पर टिके रहें तो इंग्लैंड इस टेस्ट सीरीज में वापसी करेगी।"

ये भी पढ़ें - टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के साथ न्यूजीलैंड के इन क्रिकेटरों ने शुरू किया टीम अभ्यास

बता दें कि तीसरा टेस्ट 24 जुलाई से खेला जाएगा। ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैनचेस्टर रवाना होने से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों का कोरोना वायरस परीक्षण भी हुआ। अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट मैनचेस्टर में टीम से जुड़ेंगे और दूसरे टेस्ट में खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल