टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ज़मीन से जुड़े इंसान हैं। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि वह बहुत संघर्ष करके आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और आज भी अपने ग़र्दिश के दिन नहीं भूलते।
पाकिस्तान की मॉडल माथिरा मोहम्मद ने एक ऐसी घटना का ख़लासा किया है जिसे सुनकर आपके दिल में माही के लिए और इज़्ज़त बढ़ जाएगी। ये घटना भारत के पाकिस्तान दौरे की है। धोनी के टीम में आने और छाने के बाद भारत 2006 (वनडे, टेस्ट सिरीज़) और 2008 (एशिया कप) में पाकिस्तान गया था।
माथिरा भी उसी होटल में टहरी हुई थी जहां भारत और पाकिस्तान की टीमें ठहरी हुईं थीं। माथिरा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ़ लेना चाहती थी लेकिन कोई मिल ही नहीं रहा था। यहां तक कि माथिरा को डिनर हॉल से ही बाहर कर दिया गया था। उन पर इल्ज़ाम था कि वो खिलाड़ियों को परेशान कर रही हैं।
धोनी दूर से ये सब नज़ारा देख रहे थे। जब उन्होंने माथिरा के साथ बदसलूकी देखी तो उनसे रहा नहीं गया और वह माथिरा के पास गए और उन्हें अपना ऑटोग्राफ़ दिया। यही नहीं उन्होंने माथिरा को अपने पास बैठाया और काफी देर तक बात करते रहे।
माथिरा धोनी की ज़बरदस्तक प्रसंसक हैं और इसीलिये अक़्सर पाकिस्तान में ख़बरों में रहती हैं। एक और पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच भी विराट कोहली की फ़ैन हैं।