1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई की टीम के साथ अभ्यास करना और साथ में होना शानदार रहा : नेट गेंदबाज साई किशोर

चेन्नई की टीम के साथ अभ्यास करना और साथ में होना शानदार रहा : नेट गेंदबाज साई किशोर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 06:12 pm IST

श्रीलंकाई दौरे के लिये भारतीय टीम में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर चुने गये स्पिनर रविश्रीनिवास साई किशोर का करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चेन्नई की टीम के साथ...- India TV Hindi
चेन्नई की टीम के साथ अभ्यास करना और साथ में होना शानदार रहा : नेट गेंदबाज साई किशोर Image Source : SAI KISHORE/INSTAGRAM

चेन्नई। श्रीलंकाई दौरे के लिये भारतीय टीम में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर चुने गये स्पिनर रविश्रीनिवास साई किशोर का करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसकी शुरूआत तमिलनाडु की सैयद मुश्ताक अली ट्राफी जीत में अहम भूमिका निभाने से हुई जिसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध मिला।

किशोर के सीखने और ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने की ललक से ही यहां तक पहुंचना संभव हो सका। आईपीएल के कोविड-19 के कारण निलंबित होने से एक महीने पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शिविर में ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश की।

नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में चुने जाने के बाद किशोर ने कहा, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होना सबसे सकारात्मक चीज है जिससे मेरा खेल बेहतर ही हुआ है। अगर मैं कहूं तो जब आप सर्वश्रेष्ठ के साथ अभ्यास करते हो तो आप अपने आप ही बेहतर होते जाते हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘चेन्नई की टीम के साथ अभ्यास करना और साथ में होना शानदार रहा। मैंने काफी सुधार किया। माहौल सबसे अहम होता है, प्रबंधन ने पूरा ध्यान रखा और हमें प्रेरित बनाये रखा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल