1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिये कौन है सानिया मिर्ज़ा का पसंदीदी भारतीय क्रिकेटर और क्यों

जानिये कौन है सानिया मिर्ज़ा का पसंदीदी भारतीय क्रिकेटर और क्यों

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 01:14 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया मिर्ज़ा ने अपने फैन्स के कुछ सवालों के जवाब देते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उन्हें क्रिकेट कितना पसंद है.

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को क्रिकेट किस हद तक पसंद है यह तो सब जानते हैं शायद यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेटर से ही शादी की है. सानिया को अख़्सर स्टेडियम में बैठकर क्रिकेट मैच का लुत्फ़ उठाते देखा जा सकता है. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया मिर्ज़ा ने अपने फैन्स के कुछ सवालों के जवाब देते हुए एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उन्हें क्रिकेट कितना पसंद है. सोशल मीडिया ट्विटर पर सानिया के फ़ैंस ने उनसे क्रिकेट से संबंधित कई सवाल किए जिसके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए हैं. 

दरअसल उनके फैन्स ने ट्विटर पर उनसे क्रिकेट से संबंधित कुछ दिलचस्प सवाल पूछे जिनमें एक सवाल था कि उनका पसंदीदा इंडियन क्रिकेटर कौन है. उन्होंने फेवरेट श्रीलंकन क्रिकेटर का नाम भी लोगों को बताया. इसके अलावा फुरसत के पलों में सानिया क्या करती हैं, इस बारे में भी उन्होंने बताया.

भारतीय टेनिस स्टार से जब उनके एक फैन ने सवाल किया कि वह खाली समय में क्या करना पसंद करती हैं तो सानिया ने मजाहिया अंदाज़ में कहा, ‘कुछ भी नहीं.’ इसके अलावा जब उनसे पसंदीदा इंडियन क्रिकेटर का नाम पूछा गया, तब उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी.’ वहीं सानिया के एक अन्य फैन ने उनके पसंदीदा श्रीलंकन क्रिकेटर के बारे में पूछा तो जवाब मिला, ‘कुमार सांगाकारा.’ इसके बाद उनसे एक अन्य ट्विटर यूजर ने विराट कोहली के बारे में एक शब्द में कुछ बताने का आग्रह किया, तब सानिया ने ‘चैम्पियन’ लिखकर जवाब दिया.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल