1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया में होते हुए भी ऋषभ पंत का क्यों गिरता गया प्रदर्शन, पूर्व चयनकर्ता ने किया खुलासा

टीम इंडिया में होते हुए भी ऋषभ पंत का क्यों गिरता गया प्रदर्शन, पूर्व चयनकर्ता ने किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 09, 2020 11:13 am IST,  Updated : Sep 09, 2020 11:13 am IST

ऋषभ पंत के साथ क्या हुआ और कैसे टीम इंडिया में होते हुए उनका प्रदर्शन गिरता गया। इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने खुलासा किया है।  

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को विकटों के पीछे पहला विकल्प माना जा रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने टीम इंडिया में शानदार आगाज भी किया था। जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा भी जताया और कई मौंके दिए। मगर हाथ में जिस तरह मिटटी के लेने से वो धीरे - धीरे फिसलती रहती है। ठीक उसी तरह ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी फिसलता गया और उनकी जगह टीम में के.एल. राहुल ने अचानक से बल्लेबाजी के बाद कीपिंग का जिम्मा भी संभालना शुरू कर दिया। इस तरह पंत के साथ क्या हुआ और कैसे टीम इंडिया में होते हुए उनका प्रदर्शन गिरता गया। इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने खुलासा किया है।  

आईसीसी विश्प्रवकप 2019 में प्रसाद ने ही टीम इंडिया का चयन किया था। जिसके बाद हाल ही में चयनकर्ता के पद से हटने के बाद उन्होंने दावा किया कि पंत कुछ मामलों में धोनी की कॉपी करने की भी कोशिश की जिसका उनके खेल पर बुरा असर पड़ा। 

स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर दिए इंटरव्यू में प्रसाद ने कहा, "जब भी ऋषभ पंत का नाम आता है, उनकी तुलना हमेशा एमएस धोनी से की जाती है, मुझे लगता है वो इसमें फंस गए। कई बार हम लोगों ने उनसे बात की कि वो इन सब से बाहर आएं।'

गौरतलब है कि धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास ले लिया था। जिसके चलते उनके जाने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे पहले ऋषभ पंत को देखा जा रहा था। जिसके बाद के.एल. राहुल और संजू सैमसन का नाम आता है। हलांकि पिछले कुछ समय में इंटरनैशनल क्रिकेट में पंत के प्रदर्शन ने काफी निराश किया है। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने टेस्ट डेब्यू किया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने। 

ये भी पढ़ें - आरसीबी के कोच माइक हेसन ने बताया दुबई और अबुधाबी की पिचों पर इतना स्कोर होगा चुनौतीपूर्ण

इस तरह पंत के बारे में आगे प्रसाद ने बताया की टीम मैनेजमेंट उनसे किस तरह बात करता था। प्रसाद ने कहा, "माही बिल्कुल अलग तरह के शख्स हैं और आप अलग। आप शानदार क्रिकेटर हैं, और आपके अंदर भी टैलेंट है, और यही वजह है कि हम लोग आपको बैक कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : ऋषभ पंत ने प्रैक्टिस सेशन में लगाए ऐसा छक्के कि याद आ गए 22 साल पुराने सौरव गांगुली!

उन्होंने आगे कहा, "वो हमेशा से धोनी की परछाई में थे। वो खुद की उनसे तुलना करना शुरू कर चुके थे। उन्होंने (पंत ने) कुछ मामलों में उनको कॉपी करना शुरू कर दिया। पंत को धोनी की परछाई से बाहर आना होगा, क्योंकि टी20 टीम में केएल राहुल उनकी जगह ले चुके हैं। ऐसे में धोनी के रिटायरमेंट से पंत को अपना खेल सुधारने का मौका मिलेगा।"

ये भी पढ़े : IPL 2020 : KXIP कोच कुंबले ने किया खुलासा, इस कारण मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में था खरीदा

बता दें कि पंत इन दिनों अपनी आईपीएल फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिछली सीजन में प्ले ऑफ तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार फॉर्म में नजर आ रही है और खिताबी जीत का दावा पेश करना चाहेगी। जिसका पहला मुकाबला 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होना है। इस तरह आईपीएल में पंत की फॉर्म पर सबकी निगाहें होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल