1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया दो टूक जवाब, तटस्थ जगह पर नहीं की जाएगी टेस्ट सीरीज की मेजबानी

पीसीबी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दिया दो टूक जवाब, तटस्थ जगह पर नहीं की जाएगी टेस्ट सीरीज की मेजबानी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 06:45 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लदेश को दो दूक जवाब देते हुए कहा है कि वह टेस्ट सीरीज की मेजबानी किसी तटस्थ जगह पर नहीं करेगा।

pcb, Pakistan Cricket Board, ICC World Test Championship, Ehsan Mani, BCB- India TV Hindi
 Ehsan Mani Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिेकेट बोर्ड (बीसीबी) को स्पष्ट किया कि वह जनवरी-फरवरी में आगामी घरेलू सीरीज के दौरान उनकी तटस्थ स्थल पर मेजबानी नहीं करेगा। इस हफ्ते बीसीबी को भेजे गये ईमेल में चेयरमैन एहसान मनि ने बांग्लादेश से अपनी टीम 18 जनवरी से होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दो टेस्ट खेलने के लिये पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के स्वीकार्य कारण बताने को भी कहा है। 

पीसीबी अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मनि) उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि अब यह कहना ही काफी नहीं होगा कि पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिये सुरक्षित नहीं है। ’’

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने ईमेल में लिखा है कि यहां तक कि आईसीसी ने पाकिस्तान की सुरक्षा योजना को स्वीकार करके मंजूरी दी है जिसके लिये उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये अपने मैच अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिये भेजा था। ’’

मौजूदा समय में पाकिस्तान अपने घर में श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया था जबकि दूसरा मैच करांची में खेला डा रहा है।

इससे पहले श्रीलंकाई टीम वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल