1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : कंधे में चोट के बाद स्कैन के लिए अस्पताल गए पुकोवस्की

IND v AUS : कंधे में चोट के बाद स्कैन के लिए अस्पताल गए पुकोवस्की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 05:45 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के नये बल्लेबाज विल पुकोवस्की के कंधे में सोमवार को भारत के खिलाफ ड्रॉ रहे तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई और उन्हें स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया है । 

IND v AUS : कंधे में चोट के...- India TV Hindi
IND v AUS : कंधे में चोट के बाद स्कैन के लिए अस्पताल गए पुकोवस्की Image Source : GETTY

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के नये बल्लेबाज विल पुकोवस्की के कंधे में सोमवार को भारत के खिलाफ ड्रॉ रहे तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई और उन्हें स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया है । पुकोवस्की के दाहिने कंधे में चोट लगी जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को डाइव लगाकर रोका। इसके बाद वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए। ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी उनकी मदद को आये और ओवर के आखिर में वह मैदान से चले गए।

Ind vs Aus : पंत ने लियोन की जमकर की धुनाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे लिए मजे

ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस ने कहा, ‘‘अभी पुकोवस्की की फिटनेस के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।’’ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पुकोवस्की ने पहली पारी में 62 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में दस रन पर आउट हो गए। पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे।

Watch : अश्विन से 'जुबान लड़ा' रहे थे टिम पेन, दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल