1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी-20 में मिली हार के साथ ही इयोन मोर्गन को पता चल गया टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

दूसरे टी-20 में मिली हार के साथ ही इयोन मोर्गन को पता चल गया टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2021 12:08 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 12:08 pm IST

भारत ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। मोर्गन ने स्वीकार किया कि दूसरे मैच में उनकी टीम धीमी पिच के अनुकूल ढल नहीं सकी। 

T20, Eoin Morgan, India vs England, sports, cricket- India TV Hindi
Eoin Morgan Image Source : GETTY

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि धीमी पिच पर उनकी टीम की ‘कमजोरियों’ की भारत ने कलई खोल दी लेकिन कहा कि यहां खेलने से ही वे टी20 विश्व कप की तैयारी कर सकेंगे। भारत ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। मोर्गन ने स्वीकार किया कि दूसरे मैच में उनकी टीम धीमी पिच के अनुकूल ढल नहीं सकी। 

उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘दोनों टीमों में अंतर विकेट और उसके अनुकूल ढलने का था। यह पहले मैच की पिच से अलग पिच थी। पिच धीमी थी और इस पर हमारी कमजोरियां उजागर हो गई।’’ 

यह भी पढ़ें- डेब्यू मैच में ही ईशान किशन ने लूट ली महफील, 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह से मिली ऐसी तारीफ

उन्होंने कहा,‘‘हम धीमी विकेटों पर नहीं खेलते हैं। इन पर जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही फायदा होगा। इन हालात में खेलकर और गलतियों से सीखकर ही बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ 

मोर्गन ने कहा कि इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले इन पिचों पर खेलने से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘इस पिच पर हमें अपने ‘सुविधा जोन’ से बाहर निकलना होगा। मुझे लगा था कि यह हमारे अनुकूल तेज पिच होगी लेकिन यह बिल्कुल भारतीय विकेटों जैसी धीमी है। इसके अनुकूल जल्दी ढलना होगा क्योंकि सात महीने बाद इन्हीं पिचों पर विश्व कप खेलना है। इससे बेहतर तैयारी क्या हो सकती है।’’ 

यह भी पढ़ें- WI vs SL, 3rd ODI : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम

उन्होंने स्वीकार किया कि रविवार के मैच में इंग्लैंड की टीम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन की भी तारीफ की जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करके 32 गेंद में 56 रन बनाये। 

उन्होंने कहा,‘‘शुरूआती विकेट हमने जल्दी ले लिया लेकिन भारत ने वापसी में देर नहीं लगाई। ईशान किशन ने उम्दा पारी खेलकर मैच हमारी जद से बाहर कर दिया। हमारा कोई दाव कारगर साबित नहीं हुआ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल