1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कॉमनवेल्थ गेम्स में हुई क्रिकेट की एंट्री

कॉमनवेल्थ गेम्स में हुई क्रिकेट की एंट्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2019 10:13 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 10:13 pm IST

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इस पर मंजूरी दी जानी बाकी है। इसे फैसले के लिये ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल है जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिये काफी मेहनत की।’’   

कॉमनवेल्थ खेलों में हुई क्रिकेट की एंट्री- India TV Hindi
कॉमनवेल्थ खेलों में हुई क्रिकेट की एंट्री Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। महिला क्रिकेट 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा चूंकि सीजीएफ ने गुरूवार को इसका नामांकन किया। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की यहां हुई बैठक में नामांकन हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का स्वागत किया है। 

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इस पर मंजूरी दी जानी बाकी है। इसे फैसले के लिये ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल है जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिये काफी मेहनत की।’’ 

अभी तक सिर्फ एक बार 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट शामिल रहा है जिसमें दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर रहा था। 

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा,‘‘हम महिला क्रिकेट को बर्मिंघम खेल 2022 में शामिल करने की पेशकश का स्वागत करते हैं। मैं सीजीएफ और बर्मिंघम 2022 में सभी को धन्यवाद देता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल