1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women World Cup: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला

Women World Cup: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फैसला

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 08, 2017 03:25 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 03:25 pm IST

भारत ने महिला विश्व कप में अपने पांचवें मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

India vs south africa- India TV Hindi
India vs south africa

लिसेस्टर: भारत ने महिला विश्व कप में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लगातार चार मैच जीतने के बाद भारत की नजरें पांचवीं जीत पर हैं। साथ ही वह इस मैच में जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।  ये मैच भारतीय कप्तान मिताली राज के लिए ख़ास होगा क्योंकि अगर वह 34 रन बना लेती हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज़ बन जाएंगी।  

भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मानसी जोशी की जगह शिखा पांडे को अंतिम एकादश में चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो बेख़ौफ़ होकर शॉट लगाते हैं और ऐसे में भारत को नई गेंद का इस्तेमाल बहुत सावधानी और चतुराई से करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज शिखा पांडे के पास सात वनडे मैचो में 14 विकेट लेने का अनुभव है। उनकी इंग्लैंड की परिस्थति में देरी से स्विंग होने वाली गेंदें कहर बरपा सकती हैं। 

भारतीय टीम इस समय एक यूनिट की तरह खेल रही है। शीर्ष क्रम में दीप्ती शर्मा ने पिछले मैच में विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक बनाने के साथ ही एक विकेट हासिल किया था। 19 वर्षीय दीप्ती इस समय एकता बिष्ट के साथ इस विश्व कप में सबसे अधिक सात विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। 

भारत : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, नुजरत परवीन, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा, पूनम यादव, शिखा पांडे, मोना मेसराम, वेदा कृष्णमूर्ति, राजेश्वरी गायकवाड, एकता बिष्ट।

दक्षिण अफ्रीका : डेन वान निर्केक (कप्तान), लॉरा वॉलवर्डाट, लिजेली ली, तृषा चेट्टी, मिगनोन डु प्रीज, मारिजाने कैप, चोले ट्रयोन, सुने लुस, शबनिम इस्माइल, अयबोंगा खाका, मोसेलिने डेनियल्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल