1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 22, 2019 06:44 am IST,  Updated : May 24, 2019 04:14 pm IST

इंग्लैंड की टीम विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर है और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम ने लगातार 11 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है।

एडम गिलक्रिस्ट- India TV Hindi
एडम गिलक्रिस्ट, बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया  Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने मंगलवार को कहा कि आगामी क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया जीत का प्रबल दावेदार होगा क्योंकि नाकआउट मुकाबलों में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। 

इंग्लैंड की टीम विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर है और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम ने लगातार 11 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है। 

गिलक्रिस्ट ने पांच बार के चैम्पियन को प्रबल दावेदार बताते हुए कहा, ‘‘कागजों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी टीमों के बराबर मजबूत है। टीम में बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है और एकदिवसीय में उसने लय हासिल कर लिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है वे आत्मविश्वास से भरे है। हमारे पास 12 में से पांच विश्व कप का खिताब है, ऐसे में हम एक और खिताब जीत सकते है।’’ 

बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स में क्रिकेट के महासंग्राम विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से होगी। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के अभियान की शुरुआत 1 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होगी। वहीं विश्व कप का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल