1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद डेविड वॉर्नर ने बताया वनडे क्रिकेट में सफलता का राज

World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद डेविड वॉर्नर ने बताया वनडे क्रिकेट में सफलता का राज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2019 07:36 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 08:30 am IST

जवाब में 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने हिम्मत तो बहुत दिखाई मगर जीत हासिल करने में वो नाकाम रहे और टीम 333 रन ही बना पाई। जिसके चलते 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेल जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी के दम पर टीम को जीत दिलाई। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें वॉर्नर की 147 गेंदों में खेली गई 166 रनों की शतकीय पारी शामिल है। जिस पारी के दौरान उन्होंने  14 चौके व 5 छक्के मारें।

जवाब में 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने हिम्मत तो बहुत दिखाई मगर जीत हासिल करने में वो नाकाम रहे और टीम 333 रन ही बना पाई। जिसके चलते 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अपनी शतकीय पारी के दौरान डेविड वॉर्नर ने काफी धीमी शुरुआत की थी। जिसके चलते उन्होंने मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए कहा, “एडम गिलक्रिस्ट के 16 शतक की बराबरी करना, निश्चित रूप से मेरे लिए एक बहुत ख़ास उपलब्धि है। 

इसके आगे वॉर्नर ने कहा,  “मुझे लगता है, कि अगर वनडे क्रिकेट में आपके हाथ में विकेट है, तो यह आपकी टीम को काफी फायदा पहुंचता है और यही योजना के साथ में इनदिनों खेलने की कोशिश कर रहा हूँ। मुझे टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाने के लिए नई गेंद का सम्मान करना होगा। यदि मुझे अच्छी शुरूआत मिलती है, तो में आगे अपनी पारी को गति प्रदान कर सकता हूँ। आपको परिस्थितियों के अनुकूल होना होगा। यह आकलन करने के बारे में है, कि आपने कितने विकेट खोए हैं, और मध्य ओवरों में आपकों कैसे खेलना है।”

इंग्लैंड के सपाट और धीमी विकेट होने पर वॉर्नर ने कहा, “यह विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन बांग्लादेश ने जिस तरह से संघर्ष किया, उसके लिए वह श्रेय के हक़दार है। मुशफिकुर ने शानदार पारी खेली। उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो रहा था। हालांकि, अंत में हम दो अंकों को हासिल कर काफी खुश है।”

बता दें कि इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की अंक तालिका में 6 मैचों में 5 जीत हासिल करने के साथ 10 अंक लेकर शीर्ष पर पहुँच गई है। ऑस्ट्रेलिया को एक मात्र हार भारतीय टीम के खिलाफ झेलनी पड़ी थी। ऐसे में गत चैम्पियंन ऑस्ट्रेलिया टीम का अब सेमीफाइनल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल