1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2019 06:59 pm IST,  Updated : May 27, 2019 06:59 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले अभ्यास मैच में भी ख्वाजा चोटिल हो गये थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 12 रन से जीता था।   

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा - India TV Hindi
World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका! अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा  Image Source : GETTY IMAGES

साउथम्पटन। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सोमवार को यहां चोटिल हो गये। ख्वाजा के बायें घुटने पर क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी और उन्हें लड़खड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा। 

इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले अभ्यास मैच में भी ख्वाजा चोटिल हो गये थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 12 रन से जीता था। 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय ख्वाजा के जबड़े पर चोट लगी थी लेकिन स्कैन से पता चला था कि फ्रैक्चर नहीं है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज का आस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ एक जून को होने वाले विश्व कप मैच में खेलना संदिग्ध है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल