1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन को बताया सर्वश्रेष्ठ पारी

World Cup 2019: बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन को बताया सर्वश्रेष्ठ पारी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 27, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 01:34 pm IST

बाबर आजम ने बुधवार को शतक लगाकर अपनी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। बाबर ने अपनी इस पारी को अबतक की सबसे अच्छी पारी करार दिया।

nz vs pak- India TV Hindi
World Cup 2019: बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 101 रन को बताया सर्वश्रेष्ठ पारी Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को शतक लगाकर अपनी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाई। बाबर ने अपनी इस पारी को अबतक की सबसे अच्छी पारी करार दिया।

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भी मैच के बाद कहा था कि बमिर्ंघम की विकेट पर 240 रनों के लक्ष्य को पार कर पाना आसान नहीं था लेकिन बाबर (101) और हैरिस सोहैल (68) ने अपनी शानदार बैटिंग से उसे आसान बना दिया।

पाकिस्तान ने बुधवार को यहां खेले गए अपने सातवें मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर आईसीसी विश्व कप में आगे जाने की अपनी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। किवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 237 रन बनाए जबकि पाकिस्तान ने पांच गेंदें शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैन ऑफ द मैच चुने गए बाबर ने मैच के बाद कहा, "यह मेरी सबसे अच्छी पारी है। मेरा लक्ष्य अंत तक टिके रहना था। शुरूआत में इस विकेट पर दिक्कत हो रही थी। मेरा लक्ष्य लॉकी फर्गुसन को रोकना था लेकिन मिशेल सैंटनर के आने के बाद हमें विकेट बचा के रखना था। इसके बाद हम तेज गेंदबाजों पर रन बना कर नुकसान की भरपाई करना चाहते थे। इस दौरान लोगों का खूब प्यार मिला।"

पाकिस्तान के सात मैचों से सात अंक हो गए हैं। उसे आगे अफगानिस्तान और बांग्लादेश से खेलना है। इस दोनो को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल की मजबूत दावेदारी ठोंकने की स्थिति में होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल