1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने टीम में किए बड़े बदलाव, जोफ्रा समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने टीम में किए बड़े बदलाव, जोफ्रा समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : May 21, 2019 04:02 pm IST,  Updated : May 21, 2019 04:06 pm IST

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी मेजबानी में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।

जोफरा आर्चर - India TV Hindi
जोफरा आर्चर  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी मेजबानी में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए हरफनमौला खिलाड़ी जोफरा आर्चर और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा जेम्स विंस को भी टीम में जगह दी गई है। 

29 वर्षीय डॉसन को काउंटी क्रिकेट में हैम्पशायर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का परिणाम मिला है, जिसकी बदौलत उन्हें विश्व कप की टीम में चुना गया है। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में 18 विकेट लिए थे। 

इन तीनों खिलाड़ियों को जो डेन्ली, डेविड विली और एलेक्स हेल्स के ऊपर प्राथमिकता देते हुए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि हेल्स को पहले ही प्रतिबंधित दवा मामले के चलते सभी फॉर्मेट की टीमों से बैन कर दिया गया था। 

विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, टॉम कुरेन, मोइन अली, जोफ्रा ऑर्चर, जॉनी बेयरस्टो, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल