1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने दो टीमों को बताया "छिपा रुस्तम", जो कभी भी पलट सकती है पासा

World Cup 2019: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने दो टीमों को बताया "छिपा रुस्तम", जो कभी भी पलट सकती है पासा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 30, 2019 01:38 pm IST,  Updated : May 30, 2019 01:38 pm IST

विजेता का कयास लगाने के सवाल पर पीटरसन ने कहा,‘‘ इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन आस्ट्रेलिया छिपी रूस्तम है और वेस्टइंडीज उलटफेर कर सकती है ।’’ 

केविन पीटरसन- India TV Hindi
केविन पीटरसन, पूर्व बल्लेबाज इंग्लैंड  Image Source : AP

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के अनुसार इयोग मोर्गन की अगुवाई में बदली-बदली नजर आ रही इंग्लैंड और भारतीय टीम विश्व कप की प्रबल दावेदार हैं जबकि ‘छिपी रूस्तम’ आस्ट्रेलिया और ‘उलटफेर में माहिर’ वेस्टइंडीज को भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

विजेता का कयास लगाने के सवाल पर पीटरसन ने कहा,‘‘ इंग्लैंड और भारत प्रबल दावेदार हैं लेकिन आस्ट्रेलिया छिपी रूस्तम है और वेस्टइंडीज उलटफेर कर सकती है ।’’ 

आईसीसी विश्व कप गुरूवार से शुरू हो रहा है जिसमें इंग्लैंड का सामना पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा। मोर्गन के साथ खेल चुके पीटरसन ने मौजूदा इंग्लैंड टीम का कायाकल्प करने के लिये मोर्गन की तारीफ की। 

उन्होंने कहा ,‘‘ इयोन मोर्गन ने टीम को बदल दिया। मैं हैरान नहीं हूं क्योंकि मैं उनके साथ खेल चुका हूं। हमने इस बारे में बात की है कि हमें सकारात्मक क्रिकेट खेलना होगा।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर अच्छा लग रहा है। वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेल रहे हैं और उनमें नाकामी का खौफ नहीं है। उनकी नाकामी पर आलोचना नहीं की जाती।’’ 

पीटरसन ने कहा ,‘‘ लोग पहले ही कह रहे हैं कि इंग्लैंड विश्व कप जीत रहा है। यही दिक्कत है। मैं मंगलवार को ही इंग्लैंड लौटा और मैने दबाव देखा। मैं इस दबाव को झेल चुका हूं तो मैं समझ सकता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल