1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज स्टार्क का बड़ा बयान, बोले "चोट ना लगी तो खेलूँगा पूरा विश्वकप"

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंदबाज स्टार्क का बड़ा बयान, बोले "चोट ना लगी तो खेलूँगा पूरा विश्वकप"

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jun 16, 2019 02:21 pm IST

विश्व कप में आस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में ब्रेट ली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज स्टार्क ने कहा कि वह ब्रेक लेना नहीं चाहते क्योंकि मौजूदा विश्व कप में 13 विकेट से साथ वह सबसे सफल गेंदबाज हैं। 

मिशेल स्टार्क- India TV Hindi
मिशेल स्टार्क, गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया  Image Source : AP
लंदन। अंक तालिका के शीर्ष पर चल रहा आस्ट्रेलिया इस हफ्ते अपने मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को आराम दे सकता है लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उनका आराम करने का कोई इरादा नहीं है। 
 
विश्व कप में आस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में ब्रेट ली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज स्टार्क ने कहा कि वह ब्रेक लेना नहीं चाहते क्योंकि मौजूदा विश्व कप में 13 विकेट से साथ वह सबसे सफल गेंदबाज हैं। 
 
आईसीसी की वेबसाइट ने स्टार्क के हवाले से कहा, ‘‘अगर मैं फिट हूं तो सभी मैच खेलना चाहूंगा। यह मेरे ऊपर निर्भर नहीं करता लेकिन यह विश्व कप है। निश्चित तौर पर मैं आराम नहीं लेना चाहूंगा।’’ 
 
आस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अब तक अपने पांच में से चार मैचों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। 
 
शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया की 87 रन की जीत के दौरान 55 रन देकर चार विकेट चटकाने वाले स्टार्क ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हमने जीत दर्ज की।’’ 
 
स्टार्क का इकोनामी रेट बाकी साथी गेंदबाजों से कुछ अधिक है लेकिन यह तेज गेंदबाज इससे परेशान नहीं है और उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टीम को विकेट दिलाना है। 
 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल