1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विश्व कप में इंग्लैंड के ‘एक्स फेक्टर’ होंगे जोफ्रा आर्चर: विराट कोहली

World Cup 2019: विश्व कप में इंग्लैंड के ‘एक्स फेक्टर’ होंगे जोफ्रा आर्चर: विराट कोहली

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2019 10:28 am IST,  Updated : May 24, 2019 04:04 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अपने बिलकुल अलग तरह के कौशल के कारण तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आगामी विश्व कप में इंग्लैंड के ‘एक्स फेक्टर’ होंगे

जोफ्रा आर्चर- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अपने बिलकुल अलग तरह के कौशल के कारण तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आगामी विश्व कप में इंग्लैंड के ‘एक्स फेक्टर’ होंगे। आर्चर ने सिर्फ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से टी20 में वह काफी सफल रहे हैं और उनके मेहमान टीमों के लिए मुश्किलें पैदा करने की उम्मीद है।

 
कोहली ने आईसीसी की कप्तानों की आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह संभवत: एक्स फेक्टर होगा। उसके पास ऐसा कौशल है जो बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग है। वह काफी गति हासिल कर सकता है और वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड को उसके होने से खुशी होगी। विश्व कप में उसे देखना रोमांचक होगा।’’ 

राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले आर्चर ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और वह दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज कोहली का विकेट हासिल करना चाहते हैं।

कोहली ने कहा, ‘‘जोफ्रा का यह करना बड़ी प्रशंसा है क्योंकि वह स्वयं विश्व स्तरीय गेंदबाज है। पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह इंग्लैंड का उसे विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह देने का कारण है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल