1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को लगा झटका, चोट के कारण टॉम लाथम नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ मैच

वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को लगा झटका, चोट के कारण टॉम लाथम नहीं खेलेंगे भारत के खिलाफ मैच

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2019 12:24 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:06 pm IST

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम चोटिल होने के कारण भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे।

टॉम लाथम - India TV Hindi
टॉम लाथम  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लाथम चोटिल होने के कारण भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले इस महीने की शुरुआत में लाथम को आस्ट्रेलिया-11 के खिलाफ हुए एक मैच उंगली में चोट लग गई थी। 

ऐसा माना जा रहा था कि लाथम 28 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में खेलेंगे, लेकिन गुरुवार को कप्तान केन विलियम्सन ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के न खेलने की पुष्टि की।

'क्रिकेटवर्ल्डकप डॉट कॉम' ने विलियम्सन के हवाले से बताया, "टॉम पहले दो अभ्यास मैचों के लिए उपस्थित नहीं होंगे। हम उम्मीद करते है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और हम आने वाले दिनों में उनकी स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे।"

चोटिल होने के कारण लाथम के आगामी टूर्नामेंट में खेलने पर भी संशय बरकरार है। न्यूजीलैंड का पहला मैच एक जून को श्रीलंका के खिलाफ होगा। टॉम ब्लंडेल उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल