1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद डेविड वॉर्नर को मिल सकती है खुशखबरी, तीसरें बच्चे के बनेंगे पिता!

World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद डेविड वॉर्नर को मिल सकती है खुशखबरी, तीसरें बच्चे के बनेंगे पिता!

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2019 10:51 am IST,  Updated : Jun 29, 2019 10:51 am IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास अगले मैच से पहले एक सप्ताह का समय होगा। टीम को छह जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में खेलना है और ऐसे में वॉर्नर दंपत्ति के लिए बच्चे के जन्म के लिए पर्याप्त समय होगा। 

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर, सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया  Image Source : GETTY IMAGE

लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे विश्व कप 2019 के 37वें मुकाबलें के बाद ऑस्ट्रलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस तीसरे बच्चे के अभिभावक बन सकते है। 

गौरतलब है कि वॉर्नर दंपत्ति पहले से ही दो बेटियों इवी माये और इंडी रे के अभिभावक है और कैंडिस रविवार को तीसरे बच्चे को जन्म दे सकती है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास अगले मैच से पहले एक सप्ताह का समय होगा। टीम को छह जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में खेलना है और ऐसे में वॉर्नर दंपत्ति के लिए बच्चे के जन्म के लिए पर्याप्त समय होगा। 

अपने तीसरे बच्चे के जन्म के लिए कैडिस एक महीने से पहले ही इंग्लैंड आ गयी थी। 

वॉर्नर ने कहा, ‘‘ मुझे पिता बनना पसंद है। मेरी पत्नी मेरा काफी समर्थन करती है। हमें परिवार से काफी समर्थन मिलता है। मेरे परिवार के लिए यह अहम समय है।’’ 

बता दें कि एक साल के बैन के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वॉर्नर ने धमाकेदार वापसी की है। विश्व कप में खेले गये अब तक के 6 मैचों में 421 रन ठोंक चुके हैं। जिसमें दो शतकीय पारी शामिल है। जबकि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल