1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया के खोले राज, इस मामले में धोनी को बताया सबसे खराब

World Cup 2019: रविंद्र जडेजा ने टीम इंडिया के खोले राज, इस मामले में धोनी को बताया सबसे खराब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2019 08:14 am IST,  Updated : May 30, 2019 08:21 am IST

जडेजा से जब पूछा गया कि कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा सेल्फी लेता हैं। इस पर जडेजा ने मुछों पर ताव देने वाले टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का नाम लिया।

रविन्द्र जडेजा- India TV Hindi
रविन्द्र जडेजा, टीम इंडिया  Image Source : AP

30 मई यानी आज से क्रिकेट जगत में शुरू होने वाले विश्व कप को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इसी बीच टीम इंडिया के सर रविन्द्र जडेजा ने टीम के सभी खिलाड़ियों के बारें में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। जिसमे उन्होंने मैदान से बाहर हर एक खिलाड़ी की खासियत और उसकी बुरी आदतों के बारें में बताया है।

आईसीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर रविन्द्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कई कठिन सवालों के जवाब बड़े ही बेबाक अंदाज में दिए। जडेजा से जब पूछा गया कि टीम का कौन सा खिलाड़ी सबसे खराब नाचता हैं तो उन्होंने बेबाकी से पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

 
इसके बाद उनसे पूछा गया कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा सेल्फी लेता हैं। इस पर जडेजा ने मुछों पर ताव देने वाले टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का नाम लिया। बाद में जडेजा ने टीम के कप्तान विराट कोहली को भी नहीं छोड़ा उन्होंने बताया की विराट किसी भी केरेओके पर गाने के लिए माइक पकड लेते हैं।

जैसे ही जडेजा से पूछा गया की किस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा रोमांटिक कॉमेडी वाली फिल्में पसंद हैं। यह सवाल सुनते ही जडेजा के मुहं से सबसे पहले आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आया। अगर किसी को विराट कही नजर नहीं आते तो सब समझ जाते हैं की वो कहाँ होंगे क्योंकि विराट अपना ज्यादातर समय जिम में बिताते हैं और खुद की शारीरिक क्षमता पर ध्यान देते हैं।

टीम के नए खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का नाम जडेजा ने दो प्रश्नों के उत्तर में दिया। जड्डू ने बताया की चहल ज्यादातर समय खुद को गूगल करने में बिताते हैं सुबह उठते ही चहल सबसे ज्यादा तुनुकमिजाजी इंसान बन जाते हैं।

कप्तान को हैं जिम पसंद तो वही बात अगर उप कप्तान और इस विश्व कप के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की हो तो उनको कॉफ़ी बहुत पसंद हैं शायद इसीलिए किसी अन्य ड्रिंक से ज्यादा कॉफ़ी पीते हैं।

रोहित शर्मा कभी भी बस में समय पर नहीं आ पाते वो हरदम देर से ही पहुँचते। सिर्फ देरी से आना ही नहीं कई बार तो रोहित अपने कई जरुरी सामान भी भूल के आ जाते और फिर बस में बैठने के बाद उनको याद आता हैं। 

इस तरह टीम इंडिया के सर जडेजा ने लगभग टीम के सभी खिलाड़ियों के बारे में बताया। जिसमें धोनी को सबसे खराब डांसर और वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक मारने वाले रोहित शर्मा को आलसी बताना बड़ी बात है। खैर, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का मौहाल इन सबसे नहीं बिगड़ने वाला है। सभी खिलाड़ी इंग्लैंड में विश्व कप का आनंद उठा रहे हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि भारत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल कर अपने विजयी अभियान की शुरुआत करे और कप लेकर वापस वतन लौटें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल