1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019, श्रीलंका बनाम भारत: स्टेडियम में मैच देखने पहुंचा आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित यह पूर्व खिलाड़ी

विश्व कप 2019, श्रीलंका बनाम भारत: स्टेडियम में मैच देखने पहुंचा आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित यह पूर्व खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2019 08:11 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 08:11 pm IST

जयासूर्या को फरवरी में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्रिकेट संबंधित सभी गतविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सनथ जयासूर्या- India TV Hindi
सनथ जयासूर्या Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा दो साल के लिए प्रतिबंधित किए गए महान बल्लेबाजों में शुमार सनथ जयासूर्या शनिवार को हेडिंग्ले में स्टैंड में बैठकर भारत और श्रीलंका का विश्व कप मैच देखते नजर आए। वह स्टैंड में श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान अरविंदा डी सिल्वा के साथ मैच का लुत्फ उठा रहे थे। 

जयासूर्या को फरवरी में आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण क्रिकेट संबंधित सभी गतविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) का जांच में सहयोग न करने का भी आरोप था। साथ ही उन पर जांच में देरी करने का आरोप भी है। 

उल्लेखनीय है इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज (113) के शतक के दम पर श्रीलंका शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम मैच में भारत के सामने 265 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखने में सफल रही है।

हेडिंग्ले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका एक समय 55 रनों पर ही अपने चार विकेट खो चुकी थी, लेकिन अभी तक बल्ले से विफल होते आ रहे मैथ्यूज ने आखिरी मैच में टीम को संभाला और 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 264 रनों का सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल