1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: चोटिल स्टोइनिस पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने मार्श को बुलाया

विश्व कप 2019: चोटिल स्टोइनिस पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने मार्श को बुलाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2019 06:37 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 06:37 pm IST

तेज गेंदबाजी आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 36 रन की हार के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम के विश्व कप मैच से बाहर हो गए। आस्ट्रेलिया ने स्टोइनिस के विकल्प के तौर पर आलराउंडर मिशेल मार्श को बुलाया है।

मार्कस स्टॉयनिस- India TV Hindi
मार्कस स्टॉयनिस Image Source : GETTY IMAGES

टांटन। तेज गेंदबाजी आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 36 रन की हार के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टीम के विश्व कप मैच से बाहर हो गए। आस्ट्रेलिया ने स्टोइनिस के विकल्प के तौर पर आलराउंडर मिशेल मार्श को बुलाया है।

 
शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले से पूर्व एक बार फिर 29 साल के स्टोइनिस की फिटनेस का आकलन किया जाएगा जिसके बाद 15 सदस्यीय टीम में उनके विकल्प को स्थायी तौर पर शामिल करने के संदर्भ में फैसला किया जाएगा। 

कप्तान आरोन फिंच ने कहा,‘‘अभी तय नहीं है कि वह असल में कितने मैचों से बाहर रहेगा। यही कारण है कि मार्श को बुलाया गया है। इसका आकलन किया जा रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों में हमें उसकी स्थिति का स्पष्ट रूप से पता चलेगा।’’ 

विश्व कप के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार चोटिल खिलाड़ी को बदला जा सकता है लेकिन पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर उसे दोबारा टीम के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल