1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: 'भगवा रंग' में खेलेगी टीम इंडिया, फुटबॉल के नियमो के मुताबिक आईसीसी ले सकती है ये बड़ा फैसला!

World Cup 2019: 'भगवा रंग' में खेलेगी टीम इंडिया, फुटबॉल के नियमो के मुताबिक आईसीसी ले सकती है ये बड़ा फैसला!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 25, 2019 07:32 am IST,  Updated : May 25, 2019 07:38 am IST

आईसीसी ने इस बार जर्सी को लेकर एक नया फैसला लिया है जिसमें फुटबॉल कि तरह 'होम' और 'अवे' ( यानी घरेलू सरजमीं से बाहर ) प्रणाली के तहत प्रत्येक टीम (मेजबान टीम को छोड़कर) दूसरी जर्सी में भी नजर आएगी।

टीम इंडिया - India TV Hindi
टीम इंडिया  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से क्रिकेट का महासंग्राम विश्व कप कहला जाना है। जिसको शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है। जिसके चलते हो सकता है इस बाद कप्तान विराट कोहली की भारतीय टीम को अपनी मैन इन ब्लू वाली नीली जर्सी बदलकर मैदान में उतरना पड़ें। 

दरअसल, आईसीसी ने इस बार जर्सी को लेकर एक नया फैसला लिया है जिसमें फुटबॉल कि तरह  'होम' और 'अवे' ( यानी घरेलू सरजमीं से बाहर ) प्रणाली के तहत प्रत्येक टीम (मेजबान टीम को छोड़कर) दूसरी जर्सी में भी नजर आएगी। हालांकि अभी आईसीसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इंग्लैंड, भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अपनी पहली जर्सी नीले रंग की चुनी है जबकि पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने अपनी पहली जर्सी हरे रंग की चुनी है। इंग्लैंड इस बार मेजबान (होम) देश है। जब-जब कोई भी टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी तो वह अपनी दूसरी जर्सी में नजर आएगी, अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम इंडिया ऐसी जर्सी में दिखेगी।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार भारतीय टीम की जर्सी ऑरेंज ( यानी भगवा ) रंग की होगी। इसका सीधा सा मतलब है कि जब भारतीय टीम, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो वह ऑरेंज जर्सी में नजर आएगी। इसके अलावा अन्य सभी देशों के खिलाफ भारतीय टीम अपनी पारम्परिक नीली जर्सी में ही नजर आएगी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि मैन इन ब्लू की संज्ञा से पहचाने जाने वाली भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ ऑरेंज जर्सी में क्या कमाल कर पाती है। निश्चित ही सभी क्रिकेट प्रशंसक भी विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को नई जर्सी में देखने के लिए उत्साहित होंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम 5 जून को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से खेलेगी जबकि मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को बर्मिंघम में मुकाबला खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।