1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई खुशखबरी, बांग्लादेश के खिलाफ वापसी कर सकता है ये खिलाड़ी

विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया के लिए आई खुशखबरी, बांग्लादेश के खिलाफ वापसी कर सकता है ये खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 07:03 pm IST

उन्होंने मुकाबले से पहले यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि, इस बात पर जोर नहीं दिया कि स्टोइनिस अगले मैच में वापसी करेंगे या नहीं। उन्होंने यह जरूर संकेत दिए कि हरफनमौला खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहेंगे।   

मार्कस स्टॉयनिस- India TV Hindi
मार्कस स्टॉयनिस Image Source : AP

नॉटिंघम। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गुरुवार को बांग्लोदश के खिलाफ होने वाले मैच से टीम में वापसी कर सकते हैं। स्टोइनिस चोटिल होने के कारण यहां जारी विश्व कप के पिछले दो मैचों में नही खेल पाए थे। 

उन्होंने मुकाबले से पहले यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि, इस बात पर जोर नहीं दिया कि स्टोइनिस अगले मैच में वापसी करेंगे या नहीं। उन्होंने यह जरूर संकेत दिए कि हरफनमौला खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहेंगे। 

'क्रिकइंफो' ने लैंगर के हवाले से बताया, "पक्के तौर पर नहीं कह सकते लेकिन उन्हें मौका मिल भी सकता है। बल्लेबाजी के दौरान उनकी मूवमेंट अच्छी रही। हम उन पर नजर बनाए हुए हैं। वह एक टॉप एथलीट और पेशेवर खिलाड़ी हैं। उन्होंने खुद को फिट करने के लिए सब कुछ किया। वह इस मौके को नहीं गंवाएंगे।"

लैंगर ने कहा, "वह जुझारू हैं, इसलिए अभी वो जहां है उसे देखकर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। इसका श्रेय उन्हें और मेडिकल स्टाफ को देना होगा। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में वह अपना प्रभाव छोड़ पाएंगे।"

ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों में आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल