1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेंट बोल्ट ने बताया क्यों इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों को मिल रही है ज्यादा स्विंग

ट्रेंट बोल्ट ने बताया क्यों इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों को मिल रही है ज्यादा स्विंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 04:49 pm IST

बोल्ट ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में भी चार विकेट चटकाये थे। उन्होंने कहा कि दो नयी गेंद के इस्तेमाल होने से तेज गेंदबाज रिवर्स स्विंग नहीं करा पाते हैं। 

ट्रेंट बोल्ट ने बताया क्यों इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों को मिल रही है ज्यादा स्विंग- India TV Hindi
ट्रेंट बोल्ट ने बताया क्यों इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों को मिल रही है ज्यादा स्विंग Image Source : GETTY IMAGES

टांटन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि मौजूदा विश्व कप में ज्यादा ‘चिकनी’ कूकाबुरा गेंद के कारण ज्यादा स्विंग मिल रही है जिससे गेंद और बल्ले के बीच बराबरी का मुकाबला हो रहा है और कम स्कोर वाले मैच भी रोमांचक बन रहे हैं। 

बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एकदिवसीय में अपना 150वां विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा, ‘‘ इस टूर्नामेंट में अलग तरह की गेंद का इस्तेमाल हो रहा है। गेंद मे अलग तरह का चिकनापन है, उसे अलग तरह से पेंट किया गया है इसलिए गेंद को थोड़ी ज्यादा स्विंग मिल रही है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां अच्छी है लेकिन मुझे लगता है कि शुरूआत में गेंद और बल्ले का बराबरी का मुकाबला होना चाहिए और यह देखना अच्छा है कि गेंद स्विंग हो रही है।’’ बोल्ट ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में भी चार विकेट चटकाये थे। उन्होंने कहा कि दो नयी गेंद के इस्तेमाल होने से तेज गेंदबाज रिवर्स स्विंग नहीं करा पाते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एकदिवसीय में एक गेंद के इस्तेमाल को देखना चाहूंगा। मुझे लगता है कि रिवर्स स्विंग से आखिर के ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती। अब थोड़ी गलती का भी खामियाजा भुगतना पड़ता है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल