1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया - शिखर धवन

विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया - शिखर धवन

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 06:09 pm IST

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने अपने दूसरे विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। धवन ने इस मैच में शानदार शतक जमाया। 

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने अपने दूसरे विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। धवन ने इस मैच में शानदार शतक जमाया। 

धवन ने 109 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। मैच के बाद धवन ने कहा, "हम परिणाम से काफी खुश हैं क्योंकि यह टीम का शानदार प्रयास था। यह हमारी टीम के लिए अच्छा है। मैं अपने इस मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से काफी खुश हूं।"

अपनी टीम की फील्डिंग पर धवन ने कहा,"हमारी टीम की फील्डिंगा शानदार है। हमने कुछ अच्छे कैच लिए। साथ ही हमारी गेंदबाजी भी अच्छी है। हमारे पास दमदार स्पिनर हैं। हम नेट्स में काफी मेहनत करते हैं। हमारी प्रक्रिया मजबूत हैं इसलिए परिणाम हमारे पक्ष में आ रहे हैं।"

धवन ने कहा,"आज के मैच में हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा किया। हम जानते थे कि वह अच्छी टीम है। हमें इसी तरह आगे मैचों में अच्छा करना होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल